कोंडागांव: ग्राम बुडरापारा में पत्नी के साथ विवाद के बाद 27 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का किया सेवन, अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुडरापारा में आज रविवार दोपहर 1 बजे 27 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले पर परिजन से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित व्यक्ति बिनी राम नेताम का उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।