कौंच: कोंच में युवक से एटीएम बदलकर 20 हजार की ठगी, मदद के बहाने शातिर ने लगाया चूना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
Konch, Jalaun | Jul 2, 2026 कोंच में गुरुवार शाम 5 बजे एसबीआई बैंक के एटीएम पर सामी गांव निवासी रवि के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।