तुरकौलिया: सदर अनुमंडल के तुरकौलिया व बंजरिया थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
सदर अनुमंडल के बंजरिया व तुरकौलिया थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के जुलूस नही निकलेगा। साथ तय रूट से जुलूस जाएगा। सोशल मीडिया या अन्य अफवाहों पर ध्यान नही दे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे पुलिस से तुरंत साझा करें ताकि निदान हो सके।