बड़ौत: बड़ौत बराल चौराहे पर इदरीशपुर निवासी बाइक सवार किसान की कार की टक्कर से उपचार के दौरान मौत, कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Jun 21, 2025 इदरीशपुर गांव निवासी रामलखन ने शनिवार को रमाला थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके चाचा सुरेश पंवार बाइक पर सवार होकर किसी काम से बराल गए थे। जब वे बराल चौराहे पर पहुंचे तोशुक्रवार शाम को बड़ौत की तरफ से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहगीरों की मदद से बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया।