फारबिसगंज: जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय, फारबिसगंज के शासी निकाय की बैठक में विधायक शामिल हुए
जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय, फारबिसगंज के शासी निकाय की बैठक में विधायक मनोज विश्वास शामिल होकर महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक वातावरण, महाविद्यालय के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। मंगलवार को एक बजे बैठक हुई।