बागपत: दिल्ली–देहरादून हाइवे से मेरठ–बागपत–सोनीपत हाइवे पर उतरने के लिए बनाई गई लिंक रोड किनारे आई दरारें, मरम्मत की मांग
Baghpat, Bagpat | Apr 12, 2026 रविवार की दोपहर करीब दो बजे कस्बा टटीरी निवासी किसान रणवीर सिंह के मुताबिक कस्बा टटीरी स्थित दिल्ली–देहरादून हाइवे से मेरठ–बागपत–सोनीपत हाइवे पर उतरने के लिए बनाई गई लिंक रोड किनारे अचानक दरारें आ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो सकती है और सड़क धंसने की आशंका भी बनी रहेगी।