आगरा: संजय प्लेस स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सम्मेलन
आगरा में बुधवार को संजय प्लेस स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शाखा का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी मौजूद रहे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मंच पर नज़र आए। युवा सम्मेलन में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।