आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय पर हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
आगरा में बुधवार को हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी की उपस्थिति में सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारी ने हॉकर्स के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन और वेंडिंग जॉन बनाने की मांग की हैं।