आगरा: मथुरा रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर दो युवकों के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट सीसीटीवी आया सामने
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का मामला सामने आया है। जिसमें 2 बाइक सवार युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और मारपीट कर दी, इस घटना में एक युवक के गंभीर चोटें हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।