आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शातिर किस्म के चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में जीआरपी आगरा कैंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर किस्म के चार अभियुक्तों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है।