शाहगंज: शाहगंज बाजार में महिला उचक्कों का शिकार, 30 हजार रुपए के जेवर हुए गायब
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली अनीता किसी कार्य से शाहगंज बाजार आयी थी। आरोप है कि अनिता को पैसे का झांसा देकर उच्चकों ने महिला को भ्रमित कर उसका गले का सोने का लाकेट, कान की बाली व आठ सौ नगद रुपए लेकर चम्मपत हो गए। महिला के आसपास घुम रहे उच्चकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे कैद हुआ है