समस्तीपुर: जिले में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने किया प्रदर्शन
समस्तीपुर जिले के समाहरणालय के सामने संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि पिछले 22 तारीख से स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। आज जिलाधिकारी के भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया गया है।