समस्तीपुर: भाई को राखी बांधने अपने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
समस्तीपुर में भाई को राखी बांधने अपने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र रूपौली डघरौल गांव निवासी सुनील दास की पत्नी चंद्रिका देवी है।जो अपने रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। इसी दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिश्तेदार महिला को तड़पता छोड़कर मौके से भाग गया।