पलामू जिले के 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस कपिल चौधरी ने शनिवार देर शाम साढे सात बजे विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। एसपी कार्यालय में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने उन्हें पदभार सौंपा। मौके पर हुसैनाबाद के नवपदस्थापित एसडीपीओ आइपीएस दिव्यांश शुक्ला, डीएसपी राजेश कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।