विदिशा नगर: हाई कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया और संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी ने विभागवार मामलों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय-सीमा में जवाब और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं, ताकि मामलों का त्वरित निराकरण हो सके।