🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मधुबनी संवादिया
कलुआही-खजौली मुख्य सड़क पर कार पर चली गोली, बाल-बाल बचे चालक
कलुआही-खजौली मुख्य सड़क पर सोमवार शाम एक अज्ञात हमलावर ने चलती कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे और बॉडी को चीरती हुई निकल गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावर की तलाश में जुटी है।