शहपुरा: मंडला डिंडोरी सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने बजाग और करंजिया में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया
डिंडोरी के बजाग और करंजिया के शासकीय महाविद्यालय और आईटीआई कॉलेज का मंडला डिंडौरी सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने रविवार दोपहर 2:00 फीता काटकर शुभारंभ किया। गौरतलब है की कार्यक्रम के दौरान विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया तो वही सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर भारत के बंटवारे का आरोप लगाया।