औरैया: हरियाणा की पुलिस ने साइबर अपराध के शक में मोहल्ला ओमनगर में मारा छापा, युवक ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब बाहरी राज्य की पुलिस आई। पुलिस द्वारा एक घर की घेराबंदी कर ली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पुलिस ने छत से कूद कर भाग रहे युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर में गुरुवार की दोपहर 12 बजे अचानक से हरियाणा क्षेत्र की पुलिस जा पहु