प्रतापगढ़: करजू मोड़ पर बेकाबू ट्रोला दुकानों में घुसा, चद्दर और छतें हुईं चौपट
करजू में बड़ीसादड़ी-नीमच मार्ग पर करजू मोड़ के पास मंगलवार को एक ट्रोला बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों के बाहर लगी चद्दर की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रोला बड़ीसादड़ी की ओर से नीमच की तरफ जा रहा था। करजू मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो