महोबा: कीरत सागर में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव में मासूम समेत 8 लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 दो पक्षों के बीच जुए और शराब के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक युवक ने 6 माह के मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे विवाद भड़क उठा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और बर्तनों से हमला किया, जिसमें मासूम समेत 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर घायलों को अस्पताल भेजा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।