सूरजगढ़: मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव में स्कॉर्पियो की चोरी,पुलिस मामले की कर रही है जांच
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव से शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई. मेदनी चौकी थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस द्वारा मामले की जांच किया गया. स्कॉर्पियो अवगिल रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक के रहने वाले कमलेश्वरी यादव के पुत्र सौरव कुमार की है.