धौलपुर: जिला कलेक्टर ने कार्यालय से आदेश जारी कर दो स्थानीय अवकाश घोषित किए
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी ने बताया कि जिले में कैलेंडर वर्ष 2025 ग्रेगोरियन ई. शक संवत 1946-47 के दौरान देवछठ मचकुंड मेला अगस्त एवं करवा चौथ अक्टूबर का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।