धौलपुर: पहाड़ी गांव के पास तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
दिहौली थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड पर स्थित पहाड़ी गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोचरी में रखवा दिया था। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय मृतक अनिल पुत्र सत्तार खान निवासी गांव दिहौली अपनी रिश्तेदारी में पिनाहट के पास भदरौली गांव गया था। वापिस