मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा का हमला, के.डी. यादव बोले- पीड़ितों की मदद पर ध्यान दे सरकार
संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के.डी. यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास और उपलब्धियों के दावे करने से पहले सरकार को उन पीड़ित परिवारों की चिंता करनी चाहिए जो हाल की घटनाओं से प्रभावित हुए हैं।
के.डी. यादव ने लखनऊ में हुए अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, लेकिन सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े हादसे के बाद केवल औपचारिक मदद देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी सत्ता में न होने के बावजूद राष्ट्री�
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 24, 2026