बिंदकी: धौरहरा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला और एक बच्चे की मौत, इलाज के दौरान दूसरे बच्चे की भी हुई मौत
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के धौरहरा में घरेलू विवाद के चलते व पति से झगड़ कर महिला राजकली ने अपने दो पुत्रों छोटे उर्फ राज व सौरभ को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसमें महिला तथा उसके एक पुत्र छोटे उर्फ राज की पहले मौत हो चुकी थी। इसी क्रम में छोटे पुत्र सौरभ की भी मौत हो गई। शनिवार की सुबह 8 शव का अंतिम संस्कार किया गया।