अशोक नगर: घर घर योग हर व्यक्ति निरोग" थीम पर आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों पर कराया योगाभ्यास
अशोकनगर आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगामी 21 जून को होने वाले 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले आयोजन के सफल, प्रभावी संचालन हेतु "घर घर योग हर व्यक्ति निरोग" थीम को लेकर योग को जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय योग शिक्षकों द्वारा योग कराया जा रहा है।