महोबा: गुगौरा चौकी गांव में स्कूल निर्माण के लिए दो भाइयों ने दान की जमीन, बच्चों के भविष्य के लिए डीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 गुगौरा चौकी गांव में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की इमारत टूटने के बाद नया भवन जमीन के अभाव में नहीं बन पा रहा था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर गांव के दो सगे भाइयों आशाराम और आशादीन ने स्कूल निर्माण के लिए अपनी 60×60 वर्गफुट जमीन दान करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इस बाबत बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।