बेहट: शेरपुर पेलो रोड से पुलिस ने 137 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने शेरपुर पेलो रोड से एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से तलाशी लेने पर 137 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने इंतजार पुत्र अकबर निवासी मिर्ज़ापुर पोल बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l