झुंझुनू: धनूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सगे ताऊ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
झुंझुनू एसपी शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 5:00 बजे के आसपास एक सगे ताऊ ने अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया नाबालिक की मां बच्ची को जेठ के यहां छोड़कर पीहर गई हुई थी, पीछे से ताऊ ने यह हरकत की हे धनूरी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है