बाढ़: एएनएस कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों का कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
Barh, Patna | Jun 19, 2025 अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज, बाढ़ में प्रथम वर्ष के छात्रों ने गुरुवार को 12 बजे कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज द्वारा जबरन ₹300 में प्रोस्पेक्टस की बिक्री की जा रही है, जबकि यह अनिवार्य नहीं है।