बाढ़: 4 दिन पहले फेंके गए बच्चे के अधजले शव का रहस्य खुला, मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
Barh, Patna | Jun 19, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना फोरलेन के पास मिली अधजली लाश का बाढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घटना का उद्भेदन करते हुए गुरुवार शाम 6 बजे पटना ग्रामीण एस पी विक्रम सिहाग ने बताया कि रोमा कुमारी का अपने पति के साथ अनबन थी और निर्मल पासवान के बीच अवैध प्रेम संबंध था। बच्चा इस बात का विरोध करता था और इसी कारण से प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी।