बड़हरिया: सदरपुर गांव स्थित चवर में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर हुई राख, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
सदरपुर गांव स्थित चवर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं सदरपुर गांव निवासी अग्निपीड़ित किसान दिवाकर सिंह एवं मोतीचंद मांझी ने बताया कि आग लगने से हम लोगों की लगभग ₹40000 की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।