बड़हरिया: भोपतपुरा गांव में पदाधिकारीयो ने सरसों फसल की कराई क्रॉप कटिंग
बड़हरिया प्रखंड के भोपतपुरा गांव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य मोहन झा की अध्यक्षता में किसान भगवान सिंह एवं राघव सिंह के खेत में 25 वर्ग सेंटीमीटर में सरसों फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। जिसमें सरसों उत्पादन का आकलन किया गया। इस दौरान किसान सलाहकार, अनिल कुमार प्रसाद, राकेश कुमार गिरी, प्रदीप राम, हरिराम सिंह, सुनील सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।