बदायूं: मुजरिया चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली ने ईको कार में टक्कर मारी, ईको कार चालक गंभीर से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 जनपद शाहजहांपुर के थाना परौर के गनेशपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय उस्मान पुत्र रफ्फू शाह ईको कार चलाने का कार्य करता है। उस्मान दिल्ली से ईको कार लेकर अपने घर जा रहा था। शनिवार को थाना मुजरिया क्षेत्र के मुजरिया चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली ने ईको कार ने टक्कर मार दी। जिससे ईको कार चालक उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।