शेखपुरा: चैती नवरात्र के आखिरी दिन महानवमी पर शेखपुरा के अरघौती धाम मंदिर परिसर में मां दुर्गा की हुई भव्य पूजा अर्चना
चैती नवरात्र के आखिरी दिन महानवमी पर शेखपुरा के अरघौती धाम मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भव्य पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने परिवार संग पूजा अर्चना किया। अंतिम दिन माता के सिद्धिदात्री रूप की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जिले के कई जगहों पर कन्याओं का पूजन और कन्या भोज आयोजित की गई।