भरतपुर: भरतपुर में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर आईजी ने लिया सख्त एक्शन
भरतपुर रेंज में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। रेंज आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कार्य में उदासीनता और जिम्मेदारियों के निर्वहन में कमी सामने आने पर यह कदम उठाया गया।