हरपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार की रात्रि हरपुर पुलिस को सूचना मिली कि धौरी काली मंदिर के समीप एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. उसके हंगामा से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. सूचना मिलते ही हरपुर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.