सिरौली गौसपुर: सीएचसी टिकैतनगर अंतर्गत चार उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया, 236 मरीजों का हुआ इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र गोबरहा बेलखरा सराय बरई खेतासराय में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 236 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार ने बताया इस समय सर दर्द बदन दर्द और बुखार के पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं।