झांसी: नगर निगम प्रशासन शहर को सवा 13 करोड़ रुपए की लागत से रोशनी से चकाचौंध करेगा, आयोग की बैठक में योजना हुई स्वीकृत
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 नगर निगम प्रशासन करीब सवा 13 करोड की लागत से शहर को रोशनी से चकाचौंध करने जा रहा है। 15वें वित्त आयोग की बैठक में स्वीकृत हुई पांच भारी-भरकम परियोजनाओं पर नगर निगम बजट खर्च करेगा। शहर की स्ट्रीट लाइट के साथ सिग्नल व्यवस्था व वार्डों में हाईमास्क के साथ बिजली के पोल लगाने की मांग को लेकर नगर निगम में भारी बजट रखा गया है।