झांसी: प्रदेश सरकार की सेवा के 08 वर्ष पूरे होने पर नगर में 'महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति' अभियान पर विचार गोष्ठी सम्पन्न
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन" की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गुरुवार को सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन एवं सदस्य विधान परिषद डाॅ. बाबूलाल तिवारी के आतिथ्य में "महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति" थीम पर विचार गोष्ठी का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी में किया गया।