झांसी: झोकन बाग स्थित समाधान कार्यालय में सदर MLA ने योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाया, कहा- होगा चहूंमुखी विकास
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 सदर विधायक रवि शर्मा ने गुरुवार को समय करीब 1:30 बजे पत्रकारों के सामने उप्र की योगी सरकार की 8 सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन आठ सालों में जहां झाँसी महानगर में स्मार्ट सिटी योजना, बीडा, हर घर जल योजना आदि के जरिये झाँसी शहर की सूरत बदली तो वहीं प्रदेश में शान्ति व्यवस्था और कानून का राज कायम हुआ है।