झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब 4 वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम में होंगे दाखिले, 22 जून से होगी प्रवेश परीक्षा
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब चार वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम में ही दाखिले होंगे। विद्या परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। वहीं बीयू कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से शुरू होंगे जो 20 जून तक चलेंगे। बीयू कैंपस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा 22 जून को होगी।