फारबिसगंज: फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग में बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी से की 12 लाख रुपये की लूट, एक बदमाश गिरफ्तार
फारबिसगंज नरपतगंज एनएच 27 मुख्य सड़क मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से 12 लख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद फारबिसगंज थाना पुलिस घटना के जात में जुट चुकी है।