फारबिसगंज: रामपुर ओवर ब्रिज के समीप बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट, पुलिस जांच में जुटी
फारबिसगंज के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को बाइक सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंचे. घायल कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. इस घटना में एक अपराधी को लोगों की मदद से पकड़ा गया.