देवबंद: ATS की बड़ी कार्रवाई: नानौता से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर भोपाल ले गई टीम, पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन की जांच
सहारनपुर में भोपाल और यूपी ATS की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नानौता कस्बे में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया। मोहल्ला अफगानान निवासी नईम अब्दुल्ला (38) को एजेंसियां पूछताछ के लिए अपने साथ भोपाल ले गईं। बताया जा रहा है कि नईम को भोपाल में दर्ज एक मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।