हरदोई: बिलग्राम चुंगी के निकट विभूति नगर निवासी कामिनी पांडेय की बोलेरो की टक्कर से हुई मौत,गाड़ी व ड्राइवर पुलिस हिरासत में
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2024 बिलग्राम चुंगी के निकट विभूति नगर निवासी कामिनी पांडेय पत्नी संतोष कुमार पांडेय पूजा करने के लिए घर से पास के एक मंदिर में पैदल जा रहीं थीं तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे कामिनी पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी।लोगों ने गाड़ी व ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया।