विभूतिपुर: विभूतिपुर के दामोदरपुर सीमावर्ती क्षेत्र में शराब लदा मैजिक पिकअप पलटा, लोगों ने लूट ली शराब की बोतलें
दामोदरपुर गांव के सीमावर्ती सोहिलवारा-फरपुरा बांध के समीप मोड़ पर शुक्रवार को शराब लदा एक मैजिक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप खेत में पलटने के बाद अंग्रेजी शराब छोड़कर धंधेबाज व चालक मौके से फरार हो गया। मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि अंग्रेजी शराब की महज लगभग100 बोतलें हीं बरामद हो सकी। मैजिक पिकअप जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई में जुटी