विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय पर 15 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने किया प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम कि अगस्त अभियान कार्यक्रम के तहत विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर आज 15 सूत्री मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया।विधायक कामरेड अजय कुमार ने कहा की केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार कि गलत नीतियों के चलते आज महंगाई आसमान को छू रही है तमाम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तीसरी बार सरकार बनने के बाद हुई है।