विभूतिपुर: विभूतिपुर के कवि चौक वार्ड 1 में महिला व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज
कवि चौक वार्ड 1 निवासी अरुण कुमार सिंह की पत्नी पिंटू देवी ने स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें गांव के जय नारायण सिंह उर्फ मुसहरवा, धर्मेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, कामिनी देवी, सीता देवी और सुशीला देवी को नामजद किया है। उसने कहा है कि आरोपित हरवे हथियार से लैस होकर आया। गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया।