विभूतिपुर: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विभूतिपुर ने वेतन भुगतान में अनावश्यक बिलंब को लेकर शिकायत
नियोजित शिक्षकों का विविध कारणों से विगत दो वर्ष से प्रत्येक माह वेतन भुगतान में अनावश्यक बिलंब किए जाने की शिकायत रोसड़ा एसडीओ, बीईओ, थानाध्यक्ष, बीडीओ और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से की गई है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा है कि बीईओ द्वारा जान बूझकर शिक्षकों के त्रृणात्मक प्रतिवेदन भेजने में बिलंब की जाती है।